
भागलपुर बम ब्लास्ट मामले की ATS पटना ने जांच शुरू की
भागलपुर- 05 मार्च। जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित काजवलीचक में हुए बम ब्लास्ट की जांच को लेकर एटीएस की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है। इस घटना की जांच के लिए शनिवार को करीब आधा दर्जन एटीएस और बीडीडीएस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि इस ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हैं। एटीएस की टीम ततारपुर वार्ड नंबर 19 के काजवलीचक स्थित बम ब्लास्ट स्थल पहुंचकर घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान एटीएम की टीम ने कई अहम चीजें बरामद की हैं। इस दौरान ब्लास्ट में प्रयुक्त बारूद के अंश भी बरामद हुए हैं। जांच अभी जारी है। उधर एसडीपीओ सिटी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जिसमें एसएचओ मुजाहिदपुर, हबीबपुर,सबौर,जोगसर एसआई सुनील झा एवं अन्य लोगों को सम्मिलित किया गया हैl एसआईटी टीम को निर्देश दिया गया है कि सभी बिंदुओं पर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान समय बद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। एस आई टी की टीम अनुसंधान में जुटी हुई है।



