
भारत
भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर UAPA के तहत कार्रवाई की मांग, SC ने केंद्र को भेजा नोटिस
नई दिल्ली- 20 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले राजनीतिक नेताओं पर यूएपीए के तहत कार्रवाई की मांग करनेवाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस अजय रस्तोगी की बेंच ने इस याचिका को पहले से लंबित हेट स्पीच के मामलों के साथ जोड़ दिया।
याचिका शाहीन अब्दुल्ला ने दायर की है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसे मामलो में कुछ करने की जरूरत है। अगर अदालतें कुछ नहीं करेंगी तो भगवान ही इस देश को बचा सकता है। उन नेताओं के खिलाफ कुछ किया जाना चाहिए। जस्टिस अजय रस्तोगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और देश को हल्के में ना लें।



