ताज़ा ख़बरें

ब्रिटेन में परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रिंस हैरी ने की कानूनी कार्रवाई

लंदन- 17 जनवरी। प्रिंस हैरी ब्रिटेन की यात्रा के दौरान अपनी और अपने परिवार की पुलिस सुरक्षा के लिए भुगतान करने से रोकने के गृह कार्यालय के फैसले पर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हैरी अब पत्नी मेगन मर्केल और बच्चों के साथ अमेरिका में रहते हैं। हैरी ने सुरक्षा को लेकर सरकारी विभाग के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में न्यायिक समीक्षा के लिए याचिका दायर की है।

37 वर्षीय ड्यूक प्रिंस हैरी वर्ष 2020 में अपने शाही कर्तव्यों से मुक्त हो गए थे। हैरी ने शाही परिवार से रिश्ता तोड़ लिया है और अपने देश की भविष्य की यात्रा के दौरान अपने परिवार की सुरक्षा के लिए स्वयं खर्च करना चाहते हैं।

हैरी के कानूनी प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा है कि ब्रिटेन हमेशा प्रिंस हैरी का घर रहेगा। हैरी और उनके परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा जरूरी है। हैरी भविष्य में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान अपने खर्चे पर अपने परिवार की सुरक्षा के लिए एक निजी सुरक्षा टीम की सेवा लेना चाहते हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते हैरी ने कहा कि अमेरिका में उनकी निजी सुरक्षा टीम की पहुंच ब्रिटेन की खुफिया जानकारी तक नहीं है।

अमेरिका के कैलीफोर्निया में रहने वाले हैरी पत्नी मेगन मर्कल और सात महीने की बेटी और दो साल के बेटे के साथ ब्रिटेन जाने की उम्मीद है। अप्रैल में अपने दादा प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने, फिर जुलाई में दिवंगत मां डायना की याद में एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए, उन्होंने पिछले साल अकेले यात्रा की थी।

इस बीच ब्रिटिश सरकार के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि देश की सुरक्षा व्यवस्था कठोर और संतुलित है। यह हमारी नीति है कि उन व्यवस्थाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान न करें। ऐसा करने से व्यक्तियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button