ताज़ा ख़बरें

 ब्रिटेन के विदेश मंत्री का एलान, लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा की होगी समीक्षा

लंदन- 23 मार्च। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। खालिस्तान समर्थकों द्वारा बार-बार भारतीय उच्चायोग पर हो रहे हमलों के मद्देनजर भारत सरकार की तीव्र प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटेन में सरकार सक्रिय हुई है।

इस सप्ताह दो बार खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमला बोला है। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। भारत ने घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की थी और आगे से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपाय करने को भी कहा था। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने भारत में ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक को तलब कर अपना विरोध जताया था। इसके बाद ब्रिटेन की सरकार ने वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सड़क के दोनों ओर सौ से अधिक पुलिस अधिकारी पहरा दे रहे हैं।

इस बीच ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। उन्होंने उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। पुलिस जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वह लंदन में भारतीय उच्चायोग और दिल्ली में भारत सरकार से नजदीकी संपर्क में हैं। साथ ही भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए महानगर पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बदलाव करेंगे। दावा किया कि वे हम हमेशा ब्रिटेन में सभी उच्चायोगों और विदेशी मिशनों की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लेंगे। इस तरह की घटनाओं को रोकेंगे और मजबूत प्रतिक्रिया देंगे।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के संबंध फल-फूल रहे हैं। दोनों देशों का 2030 तक संयुक्त रोडमैप हमारे संबंधों का मार्गदर्शन करता है। यह दिखाता है कि जब हम एक साथ काम करते हैं तो दोनों देशों के लिए नए बाजार और नौकरियां पैदा करते हैं और साझा चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं। उन्होंने भविष्य में ब्रिटेन और भारत के बीच गहरे संबंध बनाने की बात भी कही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button