बिहार

ब्रज किशोर यादव ने तेजस्वी यादव के हाथों राजद की सदस्यता ली, खजौली विधानसभा क्षेत्र से हो सकते हैं संभावित उम्मीदवार

मधुबनी- 22 जनवरी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जयनगर प्रखंड के बैरा गांव निवासी ब्रज किशोर यादव ने पटना में पूर्व उप मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण किया। ब्रज किशोर यादव के राजद में शामिल होने से खजौली विधानसभा क्षेत्र की फिजा बदल गया है। ब्रजकिशोर यादव के राजद में धमाकेदार एंट्री से राजद में खलबली मच गई है। राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रज किशोर यादव आगामी विधानसभा चुनाव में खजौली विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। जयनगर प्रखंड के बैरा पंचायत में लगातार चोथी बार पंचायत की कमान संभाल रहे ब्रज किशोर यादव की लोकप्रियता खजौली विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं और लोगों में काफी है। वे समय-समय बैरा पंचायत सहित खजौली विधानसभा क्षेत्र में समाजिक कार्य में बढ़चढ़ हिस्सा लेकर लोगों की मदद करते रहे हैं। ब्रज किशोर यादव वर्ष 2020 में जन अधिकार पार्टी लो के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लोगों की मांने तो ब्रज किशोर यादव अगर चुनाव मैदान में आते हैं, तो खजौली विधानसभा से राजद की नैया को पार लगा सकते हैं। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव किसी हाल में खजौली सीट गंवाना नहीं चाहते। तेजस्वी यादव इस बार किसी भी हाल में बिहार की सत्ता को पाने के लिए नये और दिग्गज चेहरा को विधानसभा की कमान देने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं। राजद का सिंबल किसको मिलेगा ये तो वक्त बताएगा। परंतू ब्रज किशोर यादव की धमाकेदार एंट्री से खजौली विधानसभा और मधुबनी राजद में खलबली मच गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button