
बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी परीक्षकों की ड्यूटी
मीरजापुर- 19 फरवरी। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष-2022 की परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों एवं मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाया जाएगा। इसके लिए यूपी बोर्ड की वेब साइड पर सभी शिक्षकों का शैक्षिक योग्यता,बैंक एकाउंट आदि फीड करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
ऑनलाइन डेटा फीडिंग के बाद परीक्षकों को यूनिक आईडी कार्ड बनाया जाएगा। एक ही यूनिक/आईडी कार्ड परीक्षा ड्यूटी, पहचान पत्र, उत्तरपुस्तिाकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षक और उनके पावना के भुगतान के लिए भी उपयोगी होगा। यनिक कार्ड एक फायदा यह होगा कि परीक्षा ड्यूटी का भुगतान भी पारदर्शी होगा। एक क्लिक करने पर यह पता लगाना आसान होगा कि किस परीक्षक, कक्ष निरीक्षक का भुगतान हुआ या नहीं। परीक्षक का क्यों भुगतान नहीं हुआ, यह भी पता लगाना आसान होगा। डाटा फीडिंग कर यूपी बोर्ड की वेबसाइड पर अपलोड करने के लिए प्रधानाचार्यों को 20 फरवरी तक अंतिम समय सीमा निर्धारित है। वेबसाइड पर फीडिग किया हुआ शिक्षकों का डाटा 25 फरवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक को फारवर्ड हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डेटा को जांच करने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइड पर 25 फरवरी तक फरवर्ड करेंगे। ऑनलाइन डाटा फीडिंग व यूनिक आईडी कार्ड से बचत भी होगा। इससे पहले परीक्षा ड्यूटी के लिए कक्ष निरीक्षक व परीक्षक के लिए अलग-अलग आईकार्ड बनाने पड़ते थे।
सूची भी होगी अपडेट—
परीक्षा ड्यूटी के लिए शिक्षकों का डेटा ऑनलाइन फीडिंग होने से शिक्षकों की पुरानी सूची भी अपडेट हो जाएगी। मृतक, रिटायर व अन्यत्र जाने वाले शिक्षकों को बाहर कर दिया जाएगा।
दिए गए आवश्यक निर्देश—
जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की वेबसाइड पर शिक्षकों का डेटा ऑनलाइन फीडिंग करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों का आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। 20 फरवरी तक की समय सीमा तय की गई है।



