ताज़ा ख़बरें

बोरिस जॉनसन को फिर ब्रिटेन का PM बनाने का भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने किया समर्थन

लंदन- 23 अक्टूबर। भाारतीय मूल की प्रीति पटेल ने ब्रिटेन में एक बार फिर से बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री बनने का समर्थन किया है। प्रीति पटेल ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह मंत्री के रूप में कार्य कर चुकीं हैं।

भारतीय मूल की सांसद पटेल पिछली बार प्रधानमंत्री पद के लिए कंजर्वेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस और ऋषि सुनक में जारी प्रतिद्वंद्विता के बीच अपनी पसंद जाहिर नहीं करते हुए मौन धारण कर लिया था। लेकिन पटेल ने अब कहा है कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता जॉनसन को जनादेश मिला था।

प्रीति पटेल ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सही बड़े फैसले लेकर खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा कि बोरिस के पास हमारे चुनावी एजेंडे को पूरा करने का जनादेश है। मैं नेतृत्व हासिल करने के मुकाबले में जॉनसन का समर्थन करती हूं।

जॉनसन (58) कैरिबिया में छुट्टी बिताकर वापस आ गए हैं और उनके एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होने के आसार हैं।

ज्ञात रहे कि महज 44 दिनों में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वालीं लिज ट्रस की जगह लेने के लिहाज से सबसे आगे चल रहे भारतीय मूल के ऋषि सुनक को जॉनसन से चुनौती मिल सकती है।

वहीं कम से कम तीन कैबिनेट मंत्री खुले तौर पर कह चुके हैं कि वे नए प्रधानमंत्री के रूप में जॉनसन का समर्थन करेंगे जिनमें वाणिज्य मंत्री जैकब रीसमॉग्ग, रक्षा मंत्री बेन वालेस और एक अन्य मंत्री सिमोन क्लार्क शामिल हैं।

जॉनसन के समर्थकों की संख्या 46 पर पहुंच गई है, लेकिन सुनक के समर्थकों की संख्या 100 है। यदि केवल एक उम्मीदवार आगे आता है, तो ब्रिटेन को अगले हफ्ते तक नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button