
बिहार
बोचहां विस उपचुनाव 17वां राउंड में RJD 23,788 मतों से आगे, अमर पासवान की जीत तय
मुजफ्फरपुर-16 अप्रैल। बिहार के बोचहा विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही वोटों की गिनती में राजद प्रत्याशी अमर पासवान काफी आगे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी वोटों की गिनती के 17 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी से राजद प्रत्याशी अमर पासवान 23,788 वोटों से आगे हैं।
17वें राउंड के वोटों की गिनती में राजद के अमर पासवान को 56,306 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी को 32,518 वोट एवं वीआईपी की गीता कुमारी को 18,668 मत प्राप्त हुए हैं। मिल रहे रुझान में राजद प्रत्याशी अमर पासवान का चुनाव जीतना तय है।



