
बिहार
बोचहां में राजद की प्रचंड जीत, RJD के अमर पासवान ने BJP की बेबी को 36,653 मतों से हराया
मुजफ्फरपुर- 16 अप्रैल। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में मुख्य विपक्षी दल राजद ने बड़ी जीत हासिल की है। राजद उम्मीदवार अमर पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी को 36,653 वोटों से हराया।

पहले चरण में पिछड़ने के बाद राजद ने दूसरे चरण से लगातार बढ़त बनाए रखी। अमर पासवान ने 48.52 प्रतिशत वोट प्राप्त किया है।

25वें चरण की गिनती की समाप्ति के बाद राजद के अमर पासवान को 82,562 वोट मिले। वहीं भाजपा की बेबी कुमारी को 45,909 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29,279 मत मिले। अमर पासवान ने बेबी कुमारी को 36,653 मोतों से शिकस्त दी।



