
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आवास व कार ऋण की ब्याज दरें घटायी
पुणे-14 दिसंबर। बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश का सार्वजनिक क्षेत्र का एक प्रमुख बैंक है। बैंक ने 13 दिसंबर 2021 से ‘रिटेलबोनान्ज़ा-फेस्टिव फेस्टिव फेस्टिव धमाका’ ऑफर के अन्तर्गत अपने आवास और कार ऋण पर ब्याज दरों को घटाकर क्रमशः 6.40% (पहले 6.80%) और 6.80% (पहले 7.05%) कर दिया है। ‘रिटेलबोनान्ज़ा-फेस्टिव धमाका’ की प्रस्ताव दर उधारकर्ताओं के क्रेडिट स्कोर से जुड़ीहुई हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने पहले ही ‘रिटेलबोनान्ज़ा -फेस्टिव धमाका’ ऑफर के अन्तर्गत अपने स्वर्ण, आवास और कार ऋण के लिए प्रोसेसिंग शुल्कमें छूट प्रदान की है।
श्री ए. एस. राजीव, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ,बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा, “हमारा विश्वास है कि ‘रिटेल बोनान्ज़ा-फेस्टिव धमाका’ का प्रस्ताव ग्राहकों को अपने ऋणों पर अधिक बचत करने और उनके जीवन में खुशियाँ लाने में सहायता करेगा।”
श्री हेमन्त टम्टा, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा, “रिटेल बोनान्ज़ा-फेस्टिव धमाका प्रस्ताव के साथ, हम रिटेल ऋणों में विशेष रूप से आवास और कार ऋणों के लिए बैंकिंग उद्योग में न्यूनतम ब्याज दर प्रदान करने वालों में से एक हैं। हम ग्राहकों से इस ऑफर का अधिकतम लाभ उठाने का अनुरोध करते हैं।”



