
बैंक ऑफ इंडिया गया अंचल में विश्व योग दिवस मनाया गया
गया- 21जून। योगा फॉर हयूमानिटी” के सिद्धांत के थीम पर आधारित विश्व योग दिवस 2022 के मौके पर बैंक ऑफ इंडिया, गया अंचल ने मंगलवार को 100 से ज्यादा स्टाफ सदस्यो / ग्राहको से साथ जिला मुख्यालय में योग के विभिन्न मुद्राओ का सामूहिक अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में सभी सहभागियों ने पूरे मनोयोग से योगासन सीखा और किया। इस अवसर पर आंचलिक प्रबन्धक श्री दीपक राकेश के नेतृत्व में गया आंचलिक कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों एवं नजदीकी कार्यालय के भी स्टाफ सदस्यों ने बड़े ही उत्साह से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुशल योग प्रशिक्षकों धरणीशंकर एवं सुश्री रूपांजलि कृष्णा के मार्गदर्शन में योग स्तुति द्वारा की गई तथा इसके बाद प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक सभी प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़े स्क्रीन के माध्यम से आम जनता के लाभ के लिए दिखाया गया। इस परिसर मे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जा रहे योगाभ्यास का दूरदर्शन के माध्यम से लाईभ प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने राष्ट्रगान गा कर देश के प्रति अपने सम्मान को प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रेस से बात करते हुये आंचलिक प्रबन्धक श्री दीपक राकेश ने योग को अपने जीवन मे अपनाने पर बल दिया। उन्होने बताया की हर व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है, जिसे हमेशा संजोकर रखना बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति को हर कार्य करने में मन लगता है। योगा एक ऐसी कला है, जिससे व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ रख सकता है। यहां तक कि योगा से व्यक्ति कई प्रकार के शारीरिक बीमारियों से उभर सकता है। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने योग दिवस के बैनर के साथ शहर में एक रैली भी निकाली तथा लोगो को योग के महत्व के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक ऑफ़ इंडिया के उप आंचलिक प्रबन्धक श्री अरविंद कुमार के साथ साथ श्री शंभू शरण आनंदी बंधन मनीष कनिष्का,विपिन,सुजीत,शीतल तथा “सेभ” संस्थान के श्री कौशल श्री गौरव आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।



