ताज़ा ख़बरें

बैंक ऑफ इंडिया का शाखा अदालत अभियान अब 28 फरवरी से चलेगा

पटना- 14 फरवरी। बैंक ऑफ इंडिया ने कोविड महामारी से प्रभावित उधारकर्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 31.01.2022 से 05.02.2022 तक अखिल भारतीय स्तर पर “शाखा अदालत” अभियान चलाया। विशेष रूप से छोटे उधारकर्ता जहाँ बकाया ऋण रु० 25 लाख से कम है एवं कृषि,एमएसएमई, खुदरा और व्यक्तिगत ऋण के तहत ऋण शामिल हैं।

इस अभियान के तहत कुल 6,84,000 एनपीए उधारकर्त्ता पात्र थे तथा इस अभियान के दौरान 407 करोड़ के एनपीए ऋण का निपटान करने में सक्षम रहा। अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए बैंक ऑफ इंडिया ने 28.02.2022 से 05.03.2022 के दौरान अभियान को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि उन उधारकर्त्ताओं को और अवसर प्रदान किया जा सके जो लाभ नहीं उठा सके या पिछली शाखा अदालत के दौरान भाग नहीं ले सके।

अतः एनपीए उधारकर्ताओं से अनुरोध है कि अपनी नजदीकी शाखा से संपर्क करके उपरोक्त अवसर का लाभ उठायें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button