ताज़ा ख़बरें

बेलारूस में शुरू हुआ रूसी युद्धाभ्यास, बढ़ा यूक्रेन पर हमले का खतरा

मास्को-11 फरवरी। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की तमाम कोशिशों के बावजूद यूक्रेन पर रूसी हमले का खतरा टलने का नाम नहीं ले रहा है। अब रूस ने बेलारूस में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। रूस के टैंक पूरे बेलारूस में दिख रहे हैं। इस कारण यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा बढ़ रहा है। इसे नाटो और पश्चिमी देशों के लिए रूस की नयी चेतावनी भी माना जा रहा है।

यूक्रेन की सीमा के पास रूस पहले ही भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर चुका है। अमेरिका का मानना है कि यूक्रेन की सीमा पर रूस के सवा लाख से अधिक जवान आधुनिक हथियारों के साथ तैनात हैं। बेलारूस में रूस का सैन्य अभ्यास 20 फरवरी तक चलेगा। इस बीच नार्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) ने रूस की गतिविधियों को लेकर चिंता जाहिर की है। नाटो ने कहा है कि रूस न सिर्फ मिसाइलें, बल्कि भारी संख्या में युद्धक साजसामान और आधुनिक हथियारों के साथ जवानों को तैनात कर रहा है। यह यूरोप के लिए खतरनाक स्थिति है।

नाटो का मानना है कि सोवियत संघ के पतन के तीस साल बाद ऐसी खतरनाक स्थिति पैदा हुई है। अभी तक जर्मनी की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे। पिछले दिनों अमेरिका प्रवास के बाद जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज ने भी रूस को सीधी चेतावनी दी है। ओलाफ ने कहा कि रूस तनाव बढ़ाकर पश्चिमी सहयोगियों के धैर्य की परीक्षा न ले। यह सभी के लिए नाजुक स्थिति है किन्तु रूस को पश्चिमी देशों की एकता को कमजोर नहीं समझना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button