ताज़ा ख़बरें

बेटी को स्कूल में दाखिल के लिए ले जारी रहु मां की सड़क हादसे में मौत

हावड़ा- 21 दिसंबर। हावड़ा में बेटी को स्कूल में भर्ती के लिए ले जाते समय हुए सड़क हादसे में मां की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर हावड़ा के जुजरसाह-उत्तरपारा में धूलागढ़-फटीकगछी राज्य सड़क पर हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शंपा मन्ना के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शंपा मन्ना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी सबसे छोटी बेटी का हाथ पकड़कर जा रही थी। पीछे से आ रही लॉरी के पहिए में शंपा मन्ना का चादर फंस गया। जिसके बाद लॉरी उसे कुछ दूर सड़क पर खिंचा। पहिये के लुढ़कते ही चादर में फंस कर महिला सड़क पर जा गिरी और लॉरी का पहिया महिला के सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के समय खतरे को भांपते हुए शंपा ने अपनी बेटी को सड़क से दूर धकेल दिया था। मां खुद मौत के मुह में चली गई लेकिन अपनी बेटी को बचा लिया।

पांचला पुलिस के मुताबिक जुजरशाह निवासी शंपा मन्ना अपनी बेटी पुरबाशा के साथ कुलडंगा विवेकानंद बालिका विद्यालय में दाखिल कराने लेकर जा रही थी। तभी हादसा हुआ। लॉरी को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार है। छठी क्लास में दाखिला लेने जा रही पुरबाशा भी मामूली रूप से घायल हुई है।

शंपा देवी के पति ने कहा कि शंपा देवी ने अपनी बेटी को बड़ा कर उसे अच्छी परवरिश करने का सपना देखा था। उसे समझ नहीं आ रहा है कि मां की मौत के बाद बच्चे की परवरिश कैसे करें। उनकी बेटी की पढ़ाई अब कैसे होगी। फिलहाल पूरा परिवार यह सोच कर चिंतित है कि उसके दिमाग से यह हादसा कैसे निकाला जाए। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button