
बेगूसराय। वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड संख्या- 11 में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दिया। तथा उसके घर के पिछे पीछे शव को फेंक दिया। मृतक की पहचान पर्रा निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र 35 वर्षीय मंतोष कुमार के तौर की गई है। गुरुवार की सुबह परिजनों एवं पड़ोसियों की नजर जब शव पर पड़ी, तो परिजन एवं स्थानीय लोगों समेत पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार एवं एएसआई अंजलि कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परंतु स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोष को सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को बेगूसराय-संजात पथ पर रखकर सड़क जाम कर दिया। तथा वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर आने की मांग करने लगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने बुझाने एवं थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हटाया। तब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज। मृतक अपने पीछे पत्नी नितु कुमारी, सात वर्षीय पुत्र निशु कुमार,चार वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी एवं एक बूढ़ी मां को छोड़ गया। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल की जांच में जुटी हुई है। तथा पुलिस ने कुछ सैंपल लिया है। वहीं पुलिस मृतक की पत्नी को शक के बुनियाद पर हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है।



