क्राइमबिहार

बेगूसराय में बड़ी लूट, अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर थैला लेकर फरार

बेगूसराय-05 नवंबर। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर उससे थैला लूट लिया है। शुक्रवार की देर शाम की घटना है। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के समीप घायल स्वर्ण व्यवसायी मेहदैली निवासी सीताराम साह के पुत्र चंदन सोनी है। पीड़ित के गंभीर रूप से जख्मी रहने के कारण लूटे गए सामान के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है।

चंदन सोनी भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शालू ज्वेलर्स को बंद कर रोज की तरह साईकल से ही घर आ रहा था। इसी दौरान भगवानपुर चौक से पहले नवनिर्वाचित सरपंच के घर के आगे बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर थैला छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया, जिसमें तीन गोली लगते ही गिरने के बाद चंदन सोनी का थैला छीन लिया। गोली की आवाज सुनते ही लोग दौड़े तो अपराधी हथियार का भय दिखाते हुए फरार हो गए। आनन-फानन में घायल व्यवसायी को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परंतु हालत गंभीर रहने के कारण बेगूसराय भेज दिया गया है। जहां एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। व्यवसायी के होश में आने के बाद ही लूटे गए आभूषण,पैसा व अन्य सामान एवं बदमाशों के संबंध में कुछ पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में लगातार छापेमारी में कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button