
ताज़ा ख़बरें
बूस्टर डोज लेने के बाद भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाना सुरक्षित नहीं : फाउसी
वॉशिंगटन- 23 दिसंबर। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउसी ने कहा है कि बूस्टर डोज लगाने के बाद भी अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का वैरिएंट ओमीक्रोन, डेल्टा वैरिएंट से कम खतरनाक है, फिर भी सावधान अपेक्षित है।
फाउसी ने व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग में कहा कि ऐसे कई कार्यक्रम/समारोह हैं जहां 30, 40 और 50 लोग शामिल होंगे लेकिन हमें यह नहीं पता है कि इनमें से कितने लोग वैक्सीनेटेड हैं। ऐसे में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को एंथनी फाउसी ने कहा था कि वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने में देरी न करें। हवाई अड्डों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से पहले सावधानी बहुत जरूरी है। मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें।



