
बिहार सरकार की पूर्व मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह का निधन, शोक की लहर
पटना- 01 अक्टूबर। बिहार सरकार की पूर्व मंत्री एवं आइएएस अफजल अमानुल्लाह की पत्नी प्रवीण अमानुल्लाह की रविवार की शाम पटना में अपने आवास पर निधन हो गया। वे कुछ महिनों से बीमार चल रही थीं। वे अपने पीछे पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी को छोड़कर दुनिया से रुखसत हो गयीं। वे वर्ष 2010 में नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनी थी। मरहुमा वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में पहली बेगूसराय के साहबपुर कमाल क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरी और कामयाब हासिल की। उन्होंने ने उस वक्त के शहरी विकास मंत्री हरि नारायण को दस मतों से शिकस्त दी थीं।
वे बिहार में पहली मुस्लिम महिल मंत्री बनी थीं। वर्ष 2013 में मंत्री एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयी। तथा आम आदमी पार्टी बिहार ईकाई की मुख्य थीं। उन्होंने पटना लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्होंने शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उनके निधन की खबर से पूरे बिहार में गम की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर शकील अहमद,अली अशरफ फातमी,राज्यसभा सांसद डाक्टर फैयाज अहमद, पूर्व सांसद गुलाम रसुल बलियाबी, मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम सहित कई नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरे सदमे का इजहार किया है।