
बिहार में 5 से 11 नवंबर तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, बढ़ सकती है ठंड
पटना- 05 नवंबर। दीपावली खत्म होते ही छठ महापर्व भी करीब आ रहा है और बिहार में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। आज सुबह पटना के कुछ इलाके में धुंध नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सुबह के समय हल्की धुंध दिखेगी और अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के आसार हैं। जिसके बाद बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री तक काम रहेगा। आसमान में आंशिक तौर पर बादल भी छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र से जारी किए गए विस्तृत मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते में यानी आने वाले 5 नवंबर से 11 नवंबर के बीच बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।जिससे ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री के आसपास रहेगा। बताया जा रहा हैं कि बिहार में अचानक लौटे मॉनसून की बारिश की वजह से पहले ही मौसम में काफी परिवर्तन हुए हैं। तथा अब आने वाले सप्ताह में बिहार में हल्की बारिश के साथ ठंड और बढ़ने वाली है,यानि अब कुछ दिनों में ही ठंड का असर बिहार में देखा जाने लगेगा ।



