बिहार

बिहार में 36 IAS और 26 IPS का तबादला

पटना- 08 अप्रैल। बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 36 आईएएस अधिकारी और 26 आईपीएस अधिकारी का शनिवार को तबादला किया है। राज्य सरकार ने पूर्वी चंपारण,पश्चिम चंपारण,शिवहर,बक्सर,कटिहार,पूर्णिया, सहरसा,खगड़िया,औरंगाबाद,मधेपुरा,छपरा,कैमूर,शेखपुरा और सीवान के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है।

राज्य सरकार ने गृह विभाग में तैनात संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण जिले का नया डीएम बनाया है। पश्चिम चंपारण के मौजूदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया का डीएम बना दिया गया है। कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला को वहां से हटाकर बिहार सरकार के पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है। सहरसा डीएम आनंद कुमार का भी ट्रांसफर कर पंचायती राज विभाग में निदेशक बनाया गया है। सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय को सिवान से हटाकर खगड़िया का नया डीएम बनाया गया है।

औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल का ट्रांसफर कर उन्हें पूर्वी चंपारण का नया डीएम बनाया गया है। मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा का तबादला बिहार सरकार के नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक पद पर कर दिया गया है उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत का ट्रांसफर औरंगाबाद किया गया है। बक्सर के डीएम अमन समीर को बक्सर से हटाकर सारण (छपरा) का नया डीएम बनाया गया है।

शेखपुरा के डीएम सावन कुमार को वहां से हटाकर कैमुर का डीएम बनाया गया है। अरवल की डीएम जे. प्रियदर्शिनी को शेखपुरा का नया डीएम बनाया गया है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनात वर्षा सिंह को अरवल का नया डीएम बनाया गया है। शिवहर के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता का ट्रांसफर करते हुए उन्हें सिवान का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

बिहार सरकार में प्राथमिक शिक्षा निदेशकर रवि प्रकाश को कटिहार का नया डीएम बनाया गया है।स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अंशुल अग्रवाल को बक्सर का नया डीएम बनाया गया है। बिहार सरकार में पशुपालन निदेशक विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा का नया डीएम बनाया गया है। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के निदेशक वैभव चौधरी को सहरसा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिदेशक बी.कार्तिकेय धनजी का तबादला कर दिया है। उन्हें बिहार शिक्षा परियोजना का परियोजना निदेशक के साथ-साथ राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनोद सिंह गुंजियाल को मद्य निषेद्य उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सचिव बनाया गया है। उन्हें बिपार्ड का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। छपरा के नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। सीमा त्रिपाठी को राज्य परिवहन आयुक्त से हटाकर कला संस्कृति एवं युवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी कंवल तनुज को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक अरुण कुमार ठाकुर को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद कई जिलों के एसपी समेत भारी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, पश्चिम चंपारण, सहरसा, रोहतास के एसपी को भी बदल दिया है। बहुचर्चित आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह को सहरसा के एसपी पद से हटाकर बीएमपी का कमांडेट बनाया गया है। राज्य सरकार ने कुल 26 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

राज्य सरकार ने सीतामढ़ी के एसपी हरकिशोर राय का ट्रांसफर बीएमपी 16 के कमांडेंट पद पर किया है वे बीएमपी 14 के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे। मनोज कुमार तिवारी को सीतामढ़ी का नया एसपी बनाया गया है, वे बीएमपी 8 के कमांडेंट पद पर तैनात थे। वैशाली के एसपी मनीष को सीआईडी में एसपी बनाया गया है। रवि रंजन कुमार को वैशाली का नया एसपी बनाया गया है वे बीएमबी 12 में तैनात थे।सुपौल के एसपी डी.अमरकेश का ट्रांसफर पश्चिम चंपारण के एसपी पद पर किया गया है। डीआईजी-13 के कमांडेंट शैशव यादव को सुपौल का नया एसपी बनाया गया है। सहरसा में एसपी पद पर तैनात बहुचर्चित अधिकारी लिपि सिंह को बीएमपी-2 डिहरी का कमांडेट बनाया गया है। सहरसा के एसपी पद पर उपेन्द्र नाथ वर्मा की तैनाती की गयी है वे पश्चिम चंपारण के एसपी पद पर तैनात थे। पटना के यातायात एसपी अनिल कुमार का भी तबादला किया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में ईआरएसएस का एसपी बनाया गया है। पूरण कुमार झा को पटना का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है।

गया के सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद को बीएमपी-12 को कमांडेट बनाया गया है। आरा सदर के एसडीपीओ हिमांशू को गया का सिटी एसपी बनाया गया है। बाढ़ के एसडीपीओ अरविंद प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। बीएमपी 16 के कमांडेट पुष्कर आलम को बीएमपी 3 बोधगया का कमांडेंट बनाया गया है। वेटिंग फॉर पोस्टिंग हिमांशू शंकर द्विवेदी को बीएमपी-11 जमुई का समादेष्टा बनाया गया है। सीआईडी में तैनात तौहिद परवेज को बीएमपी 6 मुजफ्फरपुर में कमांडेंट बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने एआईजी रमन कुमार चौधरी को जमालपुर रेल पुलिस का एसपी बनाया है। बीएमपी 6 मुजफ्फरपुर के कमांडेंट विशाल वर्मा को पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया है। बीएमपी 2 डिहरी की कमांडेट हृदयकांत को बीएमपी 8 बेगूसराय का कमांडेट बनाया गया है। डिहरी, रोहतास की एसडीपीओ नवजोत सिमी को सीआईडी में कमजोर वर्ग और महिला कोषांग का एसपी बनाया गया है।

पटना के 3 एसडीपीओ बदले: सरकार ने पटना के तीन एसडीपीओ को बदल दिया है। गया के एएसपी भारत सोनी को बाढ़ का एसडीपीओ बनाया गया है। चकिया,मोतिहारी के एसडीपीओ शरथ आरएस अब पटनासिटी के एसडीपीओ होंगे। वहीं रजौली,नवादा के एसडीपीओ विक्रम सिहाग अब फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button