ताज़ा ख़बरें

बिहार में 10 से बूस्टर डोज देने की तैयारी

पटना- 7 जनवरी। केंद्र की घोषणा के बाद बिहार सरकार ने भी लोगों को बूस्टर डोज देने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार में 5.29 लाख के लगभग हेल्थ वर्कर हैं जिन्हें सबसे पहले बूस्टर डोज दिया जाएगा। बिहार में 10 जनवरी से बूस्टर डोज़ लगना शुरू हो जायेगा। मंत्री ने बताया कि फ्रंट वर्कर, हेल्थ वर्कर और बुजुर्गों सबकी अलग-अलग संख्या है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के तीसरे लहर और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब बिहार में भी वैक्सीन का बूस्टर डोज देने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज के लिए जो प्लान तैयार किया है उसके मुताबिक सबसे पहले हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर को डोज दिया जाएगा। उसके बाद 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज देने की तैयारी की है।

उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना के रोकथाम को लेकर बताया कि सरकार अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर रही है लेकिन पब्लिक को खुद अलर्ट रहने की जरूरत है। प्रशासन लोगों को आगाह करता है, व्यवस्था बनाता है पर जनता को सहयोग करना जरूरी है। मंगल पांडेय ने बताया कि पहले भी हम लोगों ने घर घर दवा पहुंचाई है। अब डाक विभाग के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहे लोगों को मेडिकल किट पहुंचाई जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button