एजुकेशन

बिहार में स्कूलों को ऑनलाइन करने की गुंजाइश नहीं: CM

पटना- 31 दिसंबर। बिहार के पटना में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के पहले मरीज के मिलने के बाद आज जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया कि पटना में स्कूलों को पूर्ण रूप से बंद या ऑनलाइन किया जायेगा। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है लेकिन हम लोग बैठक कर तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी इतनी खराब स्थिति हमारे यहां नहीं है लेकिन कुछ दिनों में सभी चीजों को लेकर आकलन करेंगे। आज भी हमारी बैठक होनी है और इस बैठक में हम यह तय करेंगे कि आगे क्या कुछ किया जा सकता है। आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण है और इस बैठक को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। बैठक में आने वाली संभावनाओं को देखकर भी रणनीति बनेगी। फिलहाल बिहार में ऑनलाइन क्लासेस को लेकर सरकार के पास कोई तैयारी नहीं है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में इन तमाम मुद्दों पर भी बातें कर फैसले किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए नीतीश सरकार ने नए साल पर चिड़ियाघर और पार्कों को बंद करने का फैसला किया है। शुक्रवार सुबह तक राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 333 हो गई। इनमें केवल पटना में 158 पॉजिटिव मरीज हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 60 नए मामले आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले पटना जिले से जुड़े हैं। गया में भी संक्रमण दर में तेजी देखी गई है। हालांकि, राज्य में भले 333 लोगों में कोरोना के लक्षण मौजूद हों लेकिन संक्रमण का यह दर पिछले कुछ महीनों की तरह स्थिर ही हैं। पिछले 24 घंटों में 60 मामले आने से और ओमिक्रोन का एक मामला आने से इसे लेकर भी विभाग की चिंता बढ़ी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button