बिहार

बिहार में शराब पीने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए सरकार हर पंचायतों में लगाएगी 100 CCTV

पटना-18- दिसंबर। बिहार में शराबबंदी पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच नीतीश सरकार इसे सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। बिहार सरकार उन भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर रही है,जो शराबबंदी कानून को कमजोर करने की कोशिश में लगे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार अवैध शराब मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इन सभी घटनाओं को देखते हुए पंचायती राज विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है।

राज्य सरकार की नजर न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहेगी। पंचायती राज विभाग ने तय कर लिया है कि हर पंचायत में लगभग 100 सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसकी मदद से गांव के किसी भी कोने में कोई शराबबंदी कानून के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसकी पूरी हरकरत सीसीटीवी में कैद हो जाएगी।

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि जैसे ही पंचायत चुनाव की सभी प्रक्रिया समाप्त होगी,उसके साथ ही प्रदेश के हर पंचायत में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम शुरू हो जाएगा। जो शराब बंदी कानून को और भी प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे ग्रामीण क्षेत्र जो सीमा से लगता है,उन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे की भूमिका और बढ़ जाती है,जहां बाहर से शराब लाया जाता है।

मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि जब हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लग जाएगा,तो अवैध धंधा करने वाले लोगों पर नजर रखना आसान हो जाएगा। बिहार में कुल- 8471 पंचायत है। तथा हर पंचायत में सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी पूरी हो गई है, जो शराबबंदी कानून को सफल बनाने में बड़ा कदम हो सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button