बिहार

बिहार में शराबबंदी के नाम पर दूकान बंद है, पर शराब की तस्करी दिन प्रतिदिन बढ़ रहीः धनेश्वर

मधुबनी- 09 जनवरी। भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार ढिंढोरा पीट रही है कि बिहार में कोई ऐसा गाँव विकास से अछुता नहीं है। परंतू आज उनके बीस वर्षों के कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को सपना दिखाने का काम किया गया है। उन्होंने जबसे बिहार में शराबबंदी की तबसे आजतक शराब की दूकान बंद हुए हैं। परंतू शराब की तस्करी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों को आसान हो गया है शराब पीना। घर बैठे शराब मुहैया हो जाती है। सबसे ज्यादा लूट खसोट बिजली विभाग में हो गया है। जिससे जनता त्रस्त है। तथा त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के समय मधुबनी में तीन चीनी मिल बंद हो गया। जिससे हजारों परिवार का पेट चलता था। आज उनके राज्य में चीनी मिल का एक एक ईंट तक नजर नहीं आ रहा है। बिहार के मजदुर बेरोजगार करने के लिए दुसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ढिंढोरा पीट रहे हैं कि बिहार का एक एक गांव विकास के पथ पर है। बिते दिन बीपीएससी छात्र छात्राओं पर लाठी चार्ज करवाना, ये सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण है। गरीब परिवार के बच्चे जैसे तैसे अपनी शिक्षा पाकर तैयारी करते हैं। उन बच्चों का भविष्य लाठी चार्ज करवाकर अंधकार में धकेलने का काम किया जा रहा है। मधुबनी जिले की सड़कें इतनी जटिल है कि लोगों को चलना दुभर हो गया है। एक भी सड़क नहीं है, जहाँ जल जमाव की समस्या बनी हुई है। नल-जल योजनाओं में अरबों खरबों की घोटाला की गई है। लोगों को नल तो दिया गया पर जल आजतक नसीब नहीं हुआ है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button