बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, मधुबनी के एसपी बने योगेन्द्र, सीतामढ़ी के बने अमित रंजन
28/12/2024Last Updated: 28/12/2024
0 Less than a minute
पटना- 28 दिसंबर। बिहार सरकार के गृह विभाग ने 62 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें कई आईजी, डीआईजी एवं एसपी शामिल हैं।
उनमें मधुबनी, सीतामढ़ी, गया, अरवल,कैमुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, वैशाली, दरभंगा ग्रामीण,पटना ग्रामीण, अररिया,जमुई,बांका आदि जिलों में नये एसपी की नियुक्ति की गई है। जिसमें कई आईजी, डीआईजी एवं एसपी शामिल हैं। जिसमें 2014 बेच के आईपीएस योगेन्द्र कुमार को मधुबनी का एसपी बनाया गया है। वहीं अमित रंजन को सीतामढ़ी का एसपी बनाया गया है। जबकि ललित मोहन को वैशाली, आलोक को दरभंगा ग्रामीण, अंजनी कुमार को अररिया, विश्वजीत दयाल को मुजफ्फरपुर नगर का एसपी बनाया गया है। ईनामुल हक को अरवल का एसपी नियुक्त किया गया है।