बिहार

बिहार में फिर नजर आएंगे तेज तर्रार IPS शिवदीप लांडे

पटना- 25 नवंबर। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के तेज तर्रार अधिकारी शिवदीप लांडे दिसंबर के पहले सप्ताह में फिर बिहार आ रहे हैं। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फिलहाल वे अपने गृह राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में क्राइम ब्रांच के डीआईजी हैं। सुपरकॉप के नाम से मशहूर शिवदीप लांडे उन आईपीएस अफसरों में शामिल हैं जिनके नाम से अपराधी थर-थर कांपते हैं। अब पांच साल की डेपुटेशन अवधि के बाद वापस बिहार आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह से वे बिहार में अपनी सेवा देंगे।वे पटना में सिटी एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा शिवदीप लांडे अररिया और रोहतास में भी एसपी रहे हैं। वे बिहार के राज्यपाल के एडीसी भी रहे थे।

फाईल फोटो-

बिहार कैडर के आईपीएस शिवदीप वामनराव लांडे 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं। शिवदीप लांडे की पहली पोस्टिंग मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके जमालपुर में हुई थी। राजधानी पटना के सिटी एसपी के तौर पर अपनी अनोखी कार्यशैली की वजह से शिवदीप पूरे देश में मशहूर हो गए थे। अपराधियों की शामत लाने वाले इस आईपीएस अधिकारी के नाम से लगभग हर कोई परिचित है।

बिहार की राजधानी पटना में जब शिवदीप लांडे की पोस्टिंग हुई तो वो अपराधियों और गैरकानूनी काम करने वालों पर कहर बनकर टूटे। विशेषकर सड़क छाप लफंगों पर इनकी सख्ती ने कॉलेज और स्कूल की लड़कियों के बीच इनकी छवि हीरो की बन गई थी। पटना में सिटी एसपी रहने के दौरान शिवदीप लांडे ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ, जाली नोट छापने वालों के खिलाफ, नकली दवा बेचने वालों के खिलाफ मुहिम चलाकर हड़कंप मचा दिया था। पीएमसीएच के पास अशोक राजपथ पर एक कपड़ा शोरूम के मालिक की हत्या के बाद जब अपराधियों के भय से दुकानें बंद थी तब लांडे ने उसे दबोच कर पीएमसीएच गेट पर जमकर पिटाई की थी। इसके बाद इलाके की सारी दुकानें खुल गई थी। वहीं, मुंबई में क्राइम ब्रांच में डीआईजी के पद पर काम करते हुए भी शिवदीप लांडे ने कई उपलब्धियां हासिल की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button