क्राइमबिहार

बिहार में फिर जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, किस जिले की है घटना,पढ़े पुरी खबर

गोपालगंज-03 नवंबर। बिहार के गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। घटना मोहम्मदपुर क्षेत्र की है। परिजन खुद इस बात की जानकारी दी है जबकि प्रशासन की ओर से चारों की शराब पीने से मौत की वजह को गलत बता रहा है। गोपालगंज के एसडीपीओ ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मृतक में एक का नाम संतोष साह है। संतोष के परिजन ने बताया कि संतोष ने शराब पी थी जिसके बाद तबीयत बिगड़ी और फिर बाद में उसकी मौत हो गई। जिसका गांव वालों ने समर्थन किया है। गांव के लोगों का कहना है कि शराब पीने से 4 लोगों की मौत हुई है जबकि चार-पांच लोग अभी भी बीमार हैं। इनका इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शराब पीने से चार की हुई मौत को गलत बताते हुए कहा कि मृतकों में एक की मौत का कारण नेचुरल डेथ है। गोपालगंज के डीएम में डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि 2 लोगों की मौत संदिग्ध है। तथा हम इसकी जांच कर रहे हैं। चारों मृतक मोहम्मदपुर के कुशहर गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में 55 वर्षीय संतोष साह,छोटे लाल साह और पप्पू कुमार. सहित चार लोग शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि शराबबंदी के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से मौत की खबर समय-समय पर सामने आती रही है। गोपालगंज में जहरीली शराब से मौत का यह पहला मामला नहीं है।इसी साल फरवरी महीने में मुजफ्फरपुर के कटरा में 5 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई थी। मुजफ्फरपुर के मनिहारी में ही 26 फरवरी को 2 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई जबकि वैशाली के राजापाकर में एक व्यक्ति की मौत शराब पीने की वजह से हुई। नवादा के अंदर भी 16 लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की घटना हो चुकी है। पश्चिम चंपारण के लोरिया में इसी साल जुलाई महीने में 16 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई। बेगूसराय के बखरी में भी दो लोगों की जान जहरीली शराब से इसी साल होली के बाद जा चुकी है। 2021 में 13 अलग-अलग घटनाओं में जहरीली शराब से 66 लोगों की मौत बिहार में हो चुकी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button