बिहार

बिहार में पंचायत चुनाव के बाद होंगे नगर निकाय चुनाव, तैयारी शुरू

पटना- 12 नवंबर। बिहार में इसी वर्ष पंचायत चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इसके बाद आयोग ने 2022 में शहरी नगर निकायों का चुनाव कराने की तैयारी चुनाव शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 का कार्य जारी है। यह 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद पुनरीक्षित मतदाता सूची जारी होगा। इसी सूची के आधार पर नगर निकायों में चुनाव होगा।

बिहार में अगले वर्ष नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। इसकी तैयारी अब शुरू हो गई है। वोटर लिस्ट में सुधार एक जनवरी 2022 को आधार मानकर किया जा रहा है। 30 नवंबर तक मतदान केन्द्र के लिए नामित बीएलओ या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले या किसी कारण छूटे हुए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम करा सकते हैं।

मृत एवं स्थानांतरित वोटरों को हटाने के लिए फॉर्म-7, त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 और एक विधानसभा में एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म-8क भरना होगा। आवेदक मतदान केन्द्र के बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं या निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी की ओर से दावा-आपत्ति (फार्म 6, 7, 8, 8 क) निराकरण कर जनवरी तक अंतिम सूची जारी की जायेगी। 5 जनवरी 2022 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी सूची को नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में चुनाव में विखंडित कर चुनाव कराया जायेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button