बिहार

बिहार में नीतीश सरकार पर कोई खतरा नहीं : नीरज कुमार

पटना- 18 जनवरी। एनडीए गठबंधन में शराबबंदी तथा अन्य मुद्दों को लेकर जदयू और भाजपा के बीच चल रहे नोकझोंक का असर गठबंधन पर पड़ने को नकारते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आज कहा कि बिहार में नीतीश सरकार पर कोई खतरा नहीं है। हां, कुछ विषयों पर हाल के दिनों में हमारे घटक दलों के नेताओं के सोच में कुछ मतभेद है लेकिन इससे नीतीश सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विधान परिषद सीटों के चुनाव पर उन्होंने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होती तब तक उस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता । चुनाव घोषणा के बाद एनडीए के घटक दल आपस में सीटों के बंटवारे का मुद्दा निपटा लेंगे।

नीरज कुमार ने कहा कि विपक्ष ख्याली पुलाव बना रहा है। विपक्ष वर्ष 2005 से ही सरकार में आने का सपना देख रहा है लेकिन लालू यादव के बाद अब उनके बेटे तेजस्वी का भी यह सपना साकार नहीं होगा । उन्होंने एनडीए नेताओं में चल रही बयानबाजी को गम्भीरता से नहीं लेने और एनडीए में सबकुछ ठीक होने का दावा करते हुए कहा कि सभी घटक दलों में नीतीश कुमार की स्वीकार्यता है ।

उत्तर प्रदेश में जदयू के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने पर नीरज ने कहा कि मंगलवार को यूपी चुनाव को लेकर जदयू की बैठक है। जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के नेतृत्व में बैठक के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा कि यूपी में जदयू कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूपी के अलावा जदयू ने मणिपुर में चुनाव लड़ने की तैयारी की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button