बिहार

बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या पहुंची 45

पटना- 15 दिसम्बर। बिहार के सारण में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 45 तक पहुंच गई। इस मामले में अब तक 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कई लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की गई है। हालांकि, सारण प्रशासन ने 20 मौतों की पुष्टि की है।

जहरीली शराब से मौतों पर भाजपा के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार शाम सारण जिले के मसरख और इसाअपुर का दौरा किया। मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मामले में सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। नीतीश सरकार इस्तीफा दें। मुख्यमंत्री आपा खो चुके हैं। सदन में जैसे उन्होंने बर्ताव किया, इस कारण ही हम सभी घटना की सही स्थिति जानने पहुंचे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतें इलाज की व्यवस्था न होने से हुई हैं। सरकार पूरी तरह असंवेदनशील है। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरफ फेल है। भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने सारण में हुए शराब कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। वे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ मशरख पहुंचे थे।

मृतकों की सूची व नाम-पिता का नाम-पता—

1- विजेन्द्र राय -नरसिंग राय-डोइला, इसुआपुर

2- हरेंद्र राम – गणेश राम -मशरख तख़्त, मशरख

3- रामजी साह-गोपाल साह -मशरख

4- अमित रंजन – दीवेद्र सिन्हा – डोइला इसुआपुर

5- संजय सिंह – वकील सिंह – डोइला, इसुआपुर

6- कुणाल सिंह- यदु सिंह -यदु मोड़ मशरख

7- अजय गिरी- सूरज गिरी-बहरौली, मशरख

8- मुकेश शर्मा- बच्चा शर्मा-मशरख

9- भरत राम- मोहर राम-मशरख तख्त, मशरख

10- जयदेव सिंह- बिंदा सिंह-बेन छपरा, मशरख

11- मनोज राम- लालबाबू राम-दुरगौली, मशरख

12- मंगल राय- गुलज़ार राय, मशरख

13- नासिर हुसैन-शमसुद्दीन-मशरख

14- रमेश राम-कन्हैया राम-मशरख

15- चन्द्रमा राम- हेमराज राम-मशरख

16- विक्की महतो-सुरेश महतो- लालापुर मढ़ौरा

17- गोविंद राय-घिनावन राय-पचखंडा, मशरख

18- ललन राम- करीमन राम-मशरख पश्चिम टोला

19- प्रेमचंद साह-बुन्नीलाल साह-रामपुर अटौली, इसुआपुर

20- दिनेश ठाकुर-असर्फी ठाकुर-महुली, मशरख

21- सीताराम-सिपाही राय-बहरौली, मशरख

22- विश्वकर्मा पटेल-श्रीनाथ पटेल-बस स्टैंड, मशरख

23- जयप्रकाश सिंह-शशिभूषण सिंह-गोपालवाड़ी मशरख

24- सुरेन साह- जतन साह-घोघिया, मशरख

25- जतन साह-कृपाल साह-घोघिया, मशरख

जतन साह और सुरेन साह बाप-बेटा हैं।

26- विक्रम राज- स्व नारायण प्रसाद-खरौनी,मढ़ौरा

27- दशरथ महतो- केसर महतो-डोइला, इसुआपुर

28- चंद्रशेखर शाह-भिखारी शाह-बहरौली, मशरख

29- जगलाल शाह- भरत शाह -बहरौली, मशरख

30- अनिल ठाकुर-परमा ठाकुर -बहरौली, मशरख

31- एकराकुल हक़-मकुसाद अंसारी -बहरौली, मशरख

32- शैलेन्द्र राय -दिन दयाल राय -बहरौली, मशरख

33- उमेश राय-शिव पूजन राय-अमनौर

34- उपेंद्र राय-अक्षय राय-अमनौर

35- रंगीला महतो उर्फ सुरेंद्र महतो -यमुना महतो -लालापुर, मढ़ोरा

36- दूधनाथ तिवारी-महावीर तिवारी- बहरौली, मशरख

37- भरत शाह- गोपाल शाह -शास्त्री टोला, मशरख

38- सालाऊदीन मिया- वकील मिया- अमनौर

39- सुरेंद सिंह -स्व.सच्चिदानंद सिंह -मणीसिरिया हुस्सेपुर, अमनौर

40- जयनारायण राय- स्व जगन्नाथ राय -मणीसिरिया हुस्सेपुर, अमनौर

41- हरेराम सिंह -राजेंद्र सिंह-घोघिया, मशरख

42- मोहन प्रसाद यादव -रामजतन प्रसाद-घोघिया, मशरख

43- कन्हैया सिंह- रामलाल सिंह -गोपालबाड़ी, मशरख

44- विक्की महतो-लालबाबू महतो-चहपुरा, इसुआपुर

45- रमेश महतो- यमुना महतो- लालापुर, मढ़ौरआ शामिल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button