बिहार

बिहार में किसी को भी आपसी मिल्लत में खलल डालने नहीं दिया जाएगा: श्रवण कुमार

पटना- 07 सितम्बर। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि भाजपा क्या बोलती है और क्या करती है उसे समझने की जरुरत है। मुख्यमंत्री जिस दिन एनडीए से अलग हुए उसके बाद एकाएक भाजपा को बिहार में विधि व्यवस्था बर्बाद नजर आने लगी, क्योंकि उन्हें सिर्फ और सिर्फ लोगों को गुमराह करना है। जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा शासित उप्र, मप्र आदि राज्यों में क्राईम ज्यादा हो रहे हैं। असल में उन्हें दृष्टि दोष है। बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए सरकार पूरे तरह मुस्तैद है। यहाँ कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं और कानून तोड़ने वाले कत्तई बख्से नहीं जायेंगे। मंत्री आज जदयू प्रदेश कार्यालय में ‘‘कार्यकत्ताओं के दरबार में मंत्री’’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने पत्रकारों से सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के साथ रहते हुए भी जदयू को अंदर से कमजोर करने की उनकी चाल को हमारे नेता नीतीश कुमार समझ गए और एनडीए से निकल गए। जदयू भाजपा मुक्त भारत के अभियान में है। भाजपा के लोगों की चिंता यह है कि अब तो देश में खेला होगा ही पूरे देश में अराजकता की स्थिति है, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का सवाल है।

उन्होंने अमित शाह के सिमांचल दौरे पर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि किसी को भी आपसी मिल्लत में खलल नहीं डालने दिया जाएगा।

लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम से आम लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। यहाँ आने पर उनके काम हो रहे हैं और यही कारण है कि आने वालों की संख्या लगातार बाद रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनसंख्या सभी जगह बढ़ रही है पर इसका निवारण कानून से नहीं होगा। जनसंख् नियंत्रण के लिए हमारे मुख्यमंत्री का विजन ही लाभदायी होगा, जब बेटियां शिक्षित करेंगे तो प्रजनन दर घटेगा और जनसंख्या नियंत्रित होगी। मौके पर मुख्यालय प्रभारी महासचिव अरुण कुमार सिंह एवं लोक प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button