ताज़ा ख़बरें

बिहार में आज मिले कोरोना के 3003 नये संक्रमित,पटना में संक्रमितों की संख्या 544

पटना- 22 जनवरी। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। बिहार में आज कुल 3003 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। इसमें पटना में आज एक बार फिर से मरीजों की संख्या में कमी आयी है। पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 544 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसके साथ ही बिहार में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 19578 हो गयी है। यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार है।

तुलनात्मक रूप से देखा जाये तो बिहार में कल यानि शुक्रवार को 3009 नए संक्रमित मिले थे,इसमें पटना में कल 697 नए मरीजों की पहचान हुई थी। बिहार में आज शनिवार को आंकड़ा 3003 हो गया है, वही पटना में नया आंकड़ा आज 544 हो गया है। इसके अलावा आज अररिया में 59,अरवल और औरंगाबाद में 26,बांका में 103, बेगूसराय में 294,भागलपुर में 80,भोजपुर में 64, बक्सर में 46,दरभंगा एवं पूर्वी चंपारण में 63,गया में 33,गोपालगंज में 50,जमुई में 42 नये संक्रमित मिले हैं। अन्य जिलों का भी आंकड़ा है जो इस प्रकार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button