
बिहार पुलिस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
बेतिया-18 फरवरी। बेतिया पुलिस केंद्र में बिहार पुलिस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 के लिए चयनित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस जवानों को डीजीपी द्वारा अनुमोदित पुरस्कार के तहत नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने प्रदान किया। इसके पूर्व डीआईजी प्रवीण ने पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के साथ बिहार पुलिस की विभिन्न टुकड़ियाें के सलामी परेड का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण यह पुरस्कार समारोह पूर्व में आयोजित नही हो सकी। लेकिन देर से हीं सही सभी अनुसंशित सूची पर महानिदेशक महोदय की ओर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद अपने कार्य एवं दायित्व के प्रति मनोभाव से कार्य करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने भविष्य में भी इसी मनोयोग से कार्य करते रहने की अपील की।डीआईजी श्री प्रवीण ने इस पुरस्कार के अलावे भी अपने स्तर पर क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया।
मौके पर मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष,बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पुरस्कृत होनेवाले पदाधिकारियों में तत्कालीन बेतिया एसपी निताशा गुड़िया, पूर्वी चंपारण के तत्कालीन एसपी नवीन चंद्र झा, बगहा के तत्कालीन एसपी राजीव रंजन एवं मोतिहारी के तत्कालीन एएसपी विनीत कुमार के भी नाम शामिल थे लेकिन वे पुरस्कार ग्रहण करने के लिए नही पहुंच सके थे। इनके अलावे पुरस्कार पाने वालो में बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा,एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय,नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भाष्कर,मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा,पुअनि राजेश कुमार झा,राजरुप राय,मो.अलाउदीन, सिपाही निर्भय कुमार,राकेश कुमार यादव,कमलेश कुमार,बबलू कुमार,मनीष कुमार पूर्वी चंपारण के डीएसपी शेलेंद्र कुमार,एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय,पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चैहान,पुअनि मनीष कुमार के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी जबकि बगहा पुलिस जिला के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार,पुलिस उपाधीक्षक अर्जून लाल, पुनि जितेंद्र प्रसाद,विनय कुमार मिश्र,राजीव रंजन,अजय चैधरी प्रमोद कुमार पाठक समेत अन्य के नाम शामिल है।



