बिहार

बिहार को साम्प्रदायिक हिंसा में झोंकने की साजिश के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध मार्च

बेतिया-18 अप्रैल। रामनवमी के दिन आरएसएस-भाजपा द्वारा मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के काजी मोहम्मदपुर गांव में मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने के खिलाफ भाकपा माले और इंसाफ़ मंच ने बेतिया रेलवे स्टेशन से समाहरणालय गेट तक विरोध मार्च किया, मुजफ्फरपुर के पारू में मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने के मामले में स्थानीय भाजपा विधायक की भूमिका की जांच करों,पारू कांड के मुख्य अभियुक्त ऋषभ ठाकुर को अविलंब गिरफ्तार करो,शेरघाटी में धार्मिक पहचान को लेकर नसीम शाह पर हमला करने वाले दंगाइयों पर कार्रवाई करो, पर्व-त्योहारों को मुस्लिम विरोधी हिंसा का मंच बनाने के खिलाफ उठ खड़े हों,नीतीश कुमार शर्म करो, अल्पसंख्यक प्रेम का ढोंग बंद करो,भाजपा के सामने आत्मसमर्पण करना बंद करो, सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाली ताकतों को सबक सिखाओ आदि नारा लगा रहे थे।

समाहरणालय गेट पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पर्व-त्योहारों को भाजपा- आरएसएस संगठनों द्वारा मुस्लिम विरोधी हिंसा का मंच बना दिया गया है। भाजपा के इस नफरती अभियान के खिलाफ तमाम लोकतंत्र पसंद, संविधान में यकीन रखने वाले लोगों से आवाज उठाने की अपील की। अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया आदि जिलों से हिंसा की घटनाओं की खबरें मिली हैं। जुलूस में शामिल लोग अपने हाथों में तलवार-बंदूक लिए हुए थे और प्रशासन द्वारा तय जुलूस के रास्ते को मनमाने ढंग से बदलकर मस्जिद की गली में घुस गए, मुस्लिम विरोधी नारे लगाए और मस्जिद के गेट पर भगवा झंडा फहरा दिया। इस पूरे साम्प्रदायिक हिंसक कृत्य के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी जुलूस के साथ चल रही थी।

इंकलाबी नौजवान सभा सह इंसाफ़ मंच के नेता फरहान राजा ने कहा कि मुज्फरपुर जिले के ही कथैया थाना क्षेत्र के असवारी बंजरीया गांव में भी हिन्दूवादी संगठन द्वारा ईदगाह के गुम्बद पर भगवा झंडा टांग दिया। दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में दंगाइयों ने मुस्लिम समुदाय की आधा दर्जन दुकानों में तोड़-फोड़ की, सामान लूट लिए और पूरे इलाके में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने की कोशिश की।गया जिले के शेरघाटी में एक ई रिक्शा चालक नसीम शाह पर उनके धार्मिक पहचान को लेकर हमला किया गया। उन्हें जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए बाध्य करते हुए बुरी तरह से पीटा गया। फरहान राजा ने कहा कि नीतीश कुमार को अल्पसंख्यक के प्रति प्रेम का ढोंग बंद करना चाहिए,!नीतीश कुमार भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button