बिहार

बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री के लिए अतिरिक्त परामर्शी के पद स्वीकृति के साथ कुल छह एजेंडों पर मुहर

पटना- 01 फरवरी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए एक अतिरिक्त परामर्शी का पद स्वीकृत किया गया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव के साथ कुल छह एजेंडों पर मुहर लगी है। मंत्रिमंडल की बैठक में आज गृहविभाग, निर्वाचन विभाग, परिवहन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग से जुड़े एजेंडों पर मुहर लगी है।

सप्तदश बिहार विधानसभा के पंचम सत्र तथा बिहार विधान परिषद के 200 वें सत्र बजट सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम की स्वीकृति दी गई है। बिहार विधानमंडल का सत्र 25 फरवरी 2022 से शुरू होगा। पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगी।

बिहार मोटर वाहन अधिनियम के करारोपण के लिए निर्माण उपकरण वाहन एवं इस कोटि के अन्य गैर परिवहन वाहन जो किसी कोटि में आच्छादित नहीं हो को अंतः स्थापित किया गया है। नव पंजीकृत निर्वाचकों को फ्री ऑफ कॉस्ट ईपिक डिलीवरी के लिए पीवीसी-एपिक मुद्रण एवं निर्माण कार्य पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के उपक्रम सरस्वती प्रेस को बिहार वित्त नियमावली के नियम के तहत नामांकन के आधार पर प्राधिकृत किया गया है।

पटना जिला के बहादुरपुर थाना भवन निर्माण के लिए बाजार समिति की प्रस्तावित 50 डिसमिल भूमि एवं पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी थाना भवन निर्माण के लिए कृषि फॉर्म की प्रस्तावित 70 डिसमिल भूमि गृह विभाग को हस्तांतरित करने के लिए कृषि विभाग के संकल्प को शिथिल करने के प्रस्ताव पर मंत्री परिषद की स्वीकृति मिली है। बिहटा अग्नि प्रशिक्षण संस्थान को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आठ लाख 25 हजार की लागत दर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को परामर्शी के रूप में नामांकन करने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिली है।

बिहार अग्निशमन सेवा के अग्निशमन कर्मियों पदाधिकारियों को प्रशिक्षण एवं अग्नि प्रशिक्षण संस्थान के विकास के लिए आठ लाख पचीस हजार रुपये की स्वीकृति की गई है। कृषि विभाग की जमीन थानों को सौंपी जाएगी। पटना जिला अंतर्गत बहादुरपुर थाना और पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी थाना के भवन निर्माण के लिए कृषि फ़ार्म की ली जाएगी। इसके लिए मंत्रिमंडल से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button