
बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर बवाल,मधुबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुंका पुतला, संजय पांडे ने कहा- शिक्षा मंत्री ने हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाया
मधुबनी- 14 जनवरी। बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर द्वारा रामचरित मानस और भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचाने वाले बयान पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को शिक्षा मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए यूवा भाजपा अध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना मोड़ पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। तथा बिहार के शिक्षा मंत्री की कड़ी निंदा की। पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने भारतीय संस्कृति की पथ प्रदर्शक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्रीराम चरित मानस पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनकी गलत बयान बाजी ने हिंदू भावनाओं को भड़काने का काम किया है। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव कुमार बादल,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, धीरज ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष हरिपुर मंडल अध्यक्ष विनीत झा,मिथुन गुप्ता,ध्रुव नारायण त्रिपाठी,ओम प्रकाश,बद्री राय,अशोक राम उपस्थित रहे।



