क्राइम

बिहार के मोतिहारी में दहेज के लिए नवविवाहित की हत्या

मोतिहारी- 01 अक्टूबर। हरसिद्धि में सोनबरसा पंचायत के मारवाड़ी टोला में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। नवविवाहिता स्थानीय सोनालाल सहनी के पुत्र प्रदीप कुमार की पत्नी है। इसको लेकर मृतका के भाई मझौलिया थाना के गोरा सेमरा, नवका टोला सेनुवरिया निवासी चनर सहनी के पुत्र राजू सहनी ने थाने में आवेदन देकर मृतका के पति प्रदीप कुमार, ससुर सोनालाल सहनी, सास गायत्री देवी, पन्नालाल सहनी, हरेन्द्र सहनी, ललन सहनी, रौशन कुमार, संदीप कुमार समेत आठ को आरोपित किया है। सभी मारवाड़ी टोला के निवासी हैं।

आवेदन में बताया है कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2022 में 24 जून को पूरे रीति रिवाज से उचित उपहार देकर हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उक्त आरोपित उससे पांच लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। उसे मानसिक व शारीरिक रूप से अक्सर प्रताड़ित किया जाता। पति ने मारपीट करते हुए हत्या का प्रयास किया। इसकी सूचना बहन ने 19 सितम्बर को फोन पर दी थी। 25 सितम्बर को शाम पांच बजे जब हम बहन से मिलने उसके गांव पहुंचे। तो वह घर पर नहीं थी। बहनोई व उनके माता-पिता ने इस बावत आनाकानी करते हुए कई तरह के बहाना बनाते हुए टरका दिया। इसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन बहन का पता नहीं चला। उन्हें अंदेशा है कि उनकी बहन की हत्या कर चोरी छुपे शव को गायब कर दिया गया है।

इस बावत थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच का पर्दाफाश हो जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button