
क्राइम
बिहार के मुंगेर में बड़ा हादसा,ट्रक- ऑटो में भीषण टक्कर में 4 छात्रों की मौत
मुंगेर-23 नवंबर। मुंगेर जिले में मंगलवार सुबह ऑटो एवं ट्रक की टक्कर में ऑटो सवार चार छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ऑटो पर सवार 10 छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए गंगटा के मोहनपुर से खड़गपुर जा रहे थे। नजरी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी।

हादसे में मोहनपुर गांव के निवासी 15 वर्षोंय ऋतिक कुमार, 19 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ चीकू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सात अन्य लोगों का खड़गपुर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान मोहनपुर गांव निवासी 13 वर्षीय सोनाली कुमारी एवं 20 वर्षीय केशव कुमार की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मनीष कुमार उर्फ चीकू ऑटो चालक है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी और खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटनास्थल पर खड़गपुर और गंगटा थाना पुलिस कैंप कर रही है।



