बिहार

बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर आयोजित सभा को पीएम मोदी ने 13 हजार करोड़ से अधिक योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, मौके पर बोले, कहा- आतंकवादियों की बची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है

मधुबनी- 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मधुबनी जिले के लोहना में पंचायती राज दिवस के अवसर पर कार्यक्रम जम्मू-कष्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमल में मारे गए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखने के बाद सभा को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देष के 140 करोड़ लोगों की इच्छा शक्ति आतंकवाद की कमर तोड़ कर रहेगी। अब आतंकवादियों की बची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार देष का पहला रज्या है जिसने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं को पचास प्रतिषत आरक्षण की सुविधा दी गयी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीष कुमार का अभिनन्दन करता हुं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पंचायतों में निवेष और इसे विकसित बनाने से विकसित भारत का संकल्प पुरा होगा। आजादी के अनेक दषकों बाद  जहां देष को संसद की नई इमारत मिली, वहीं देष में तीस हजार नये पंचायत भवन बनाए गए और पंचायतों को दस वर्षो में दो लाख करोड़ से अधिका की योजना दी गयी। उक्त बातें प्रधानमंत्री ने गुरूवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी जिले के लोहना पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कहा। वहीं प्रधानमंत्री ने सभास्थल से 13 हजार 480 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का उदघाटन एवं षिलान्यास किया। साथ ही सहरसा एलटीटी अमृत भारत ट्रेन एवं जयनगर से पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने आगे कहा कि पंचायतों को तनीक के माध्यम से भी मजबुत किया जा रहा है। दो लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जुड़ा गया है। वहीं साढ़े पांच लाख गावों में काॅमन सर्विस सेन्टर से लोगों को गांव में ही कई प्रकार की सुविधा मिल रही है। पीएम ने कहा कि बिहार के करीब ढ़ेर लाख परिवार अपने नये घर में गृह प्रवेष कर रहे हैं। देष भर के 15 लाख गरीब परिवारों को नये घर के निार्माण के लिए स्कृति पत्र भी दिए गए हैं। इसमें भी साढ़े तीन लाख लाभार्थी हमारे बिहार के ही हैं। आज ही दस लाख गरीब परिवार को उनके पक्के घर के लिए आर्थिक मदद भेजी गयी है। इसमें 80 हजार ग्रामीण परिवार एवं एक लाख शहरी परिवार शामिल हैं। उन्होने कहा कि बिते दस वर्षो में ग्रामीण आर्थक व्यवस्था को एक नई गति मिली है। गावों में गरीबों के घर बने, सड़के बनी,पक्के रास्ते बने हैं। गावों में गैस कनेक्सन पहुंचे, पानी कनेक्सन पहुंचे,सौंचाले बने हैं। प्रधानमंत्री ने स्वय सहायता समूह की मदद से महिलाओं की आर्थिक स्लंभन की सराहना की। उन्होने कहा कि बिहार में जीविका दीदीयों ने आर्थिक स्लंभन की मिषाल पैष की है। सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है और स्वय सहायता समूह की मदद से उन्हे आर्थिक मदद दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब यह जानते हैं कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो गई, जो काफी दुखद है। यह घटना निंदनीय है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम आपके साथ हैं और पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। आप सब जानते हैं कि जब हमलोगों की यहां सरकार बनी 24 नवंबर 2005 में तो उसके बाद से बिहार के विकास के लिये लगातार काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों की सरकार के आने के पहले के राज्य की पंचायती राज व्यवस्था का बहुत बुरा हाल था। पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया था। सभी क्षेत्रों में बिहार का बुरा हाल था। जब एनडीए की सरकार बनी तो वर्ष 2006 में हमलोगों ने पंचायती राज संस्थाओं और वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। अब बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। पहले महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया गया था। किसी वर्ग के विकास के लिये कुछ नहीं किया गया था। अब तक पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय का 4 चुनाव हो चुका है। चुनाव के बाद चुने हुये प्रतिनिधि पंचायतों का विकास कार्य करा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलायें जनप्रतिनिधि के रूप में अपना दायित्व निभा रही हैं। सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1639 पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो गया है और शेष पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का काम बहुत तेजी से चल रहा है और विधानसभा चुनाव के पहले पूर्ण हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 में जब से हमलोगों की सरकार बनी तब से हमलोग बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सभी क्षेत्रों में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी पर काम किया गया है। वर्ष 2005-06 में नई सरकार बनने के पूर्व राज्य का बजट मात्र 34 हजार करोड़ रुपये तक था। जब हमलोग सरकार में आए थे तो हर साल इसकी राशि बढ़ाई गई। धीरे-धीरे बजट की राशि एक लाख करोड़ रुपये हुई और अब इस बार हमलोगों के द्वारा बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपया हो गया है। उन्होंने कहा कि हमने राज्य के सभी 38 जिलों में प्रगति यात्रा की थी और वहां के कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कहीं कोई कमी दिखी तो उसे दूर करने की कोशिश की गयी। पूरे बिहार में हर जिले को मिलाकर के 430 नई योजनाओं को हमलोगों ने स्वीकृति दी और उसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। उसके लिये राज्य सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हमलोग राज्य के सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास के लिये सारा काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र की सरकार ने बिहार में विकास के कई कार्य किये हैं। जुलाई 2024 में बजट में बिहार के विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क योजना, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा इनके द्वारा की गई। उसके बाद फिर इस फरवरी 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार के मखाना बोर्ड की स्थापना, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता,राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आई०आई०टी० के विस्तार की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि केंद्र सरकार द्वारा 2018 में देश के कई जिलों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मैं धन्यवाद देता हूं कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन का जिम्मा इस बार बिहार को मिला है। हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह करते हैं कि पटना में आकर इसकी शुरुआत करें। हम इनको चिट्ठी भी लिखे हैं और अनुरोध किया है कि आप ही आकर इसकी शुरुआत कर दीजिए। इसकी शुरुआत 4 मई 2025 को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुनः अभिनंदन करता हूं और इन्हें धन्यवाद देता हूं। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु केंद्र एवं राज्य के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मैं धन्यवाद देता हूं। बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शुरू से एनडीए के साथ हैं। 2005 में हमलोगों ने मिलकर बिहार में सरकार बनायी और मिलकर बिहार का विकास कर रहे हैं। बीच में पार्टी के कुछ नेताओं के कहने पर हम अलग हो गये थे लेकिन सब लोगों ने महसूस किया कि हमलोग एनडीए में ही रहेंगे। हम हमेशा एनडीए में रहेंगे और कभी दूसरे के साथ नहीं जायेंगे। सारा काम हम बिहार के लोगों के हित में कर रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा भी काफी सहयोग मिल रहा है। हम सब मिलकर बिहार तथा देश को आगे बढायेंगे। मौके पर सभा को केन्द्रीय गिरिराज सिंह, ललन सिंह,जतन राम माझी,चिराग पासवान,उपेन्द्र कुष्वाहा,उपमुख्यमंत्री सम्राट चोधरी,उपमुख्यमंत्री सम्राट चोधरी विजय सिन्हा,सांसद संजय कुमार झा, सांसद अशोक यादव, रामप्रीत मंडल, गोपालजी ठाकुर आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर राज्यपाल मो. आरिफ खान मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button