
ताज़ा ख़बरें
बिहार के मधुबनी निवासी विक्की मंडल यूपी में हिंदुस्तान युथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित
यूपी- 30 जुलाई। बिहार मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल को सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य को लेकर हिंदुस्तान युथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान यूपी के सहारनपुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी प्राँगण में युथ विज़न वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो स्पोर्ट के सीईओ सुरेन्द्र कालीरमन विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणवी एक्टर गीतू परी, पुष्पा कालीरमन, सोनू राणा उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक अनीश कुमार ने बताया यह अवॉर्ड 10 राज्यों से कुल 15 लोगों को प्रदान किया गया है। जो समाजसेवा के क्षेत्र में अपने काम से,सेवा-समर्पण से अपना अलग पहचान बनाये हैं । उन्होंने बताया विक्की मंडल के टीम द्वारा शिक्षा,रक्तदान और अन्य सामाजिक क्षेत्र में किये गए कार्य अनुकरणीय है ,जिसे देखते हुए इस अवॉर्ड के लिए उन्हें चयनित किया गया था।मौके पर विक्की ने कहा यह अवॉर्ड संस्था के सभी सदस्यों को मेहनत और निःस्वार्थ भाव से किये गए कार्यों का प्रतिफल है। जो हर एक सदस्यों को समर्पित है। अवॉर्ड मिलने पर परिसर के डॉ विद्यानंद झा, शिक्षक चंद्रमोहन ठाकुर, रामशरण मंडल, मदन झा, निर्भय मिश्र,महेन्द साहू,उदय कुमार झा,विजय मिश्र,अजीत मिश्र,डॉ दिनेश्वर पासवान, डॉ दस्तगीर आलम, ललन मंडल, रामानंद रमन , थानाध्यक्ष अनोज कुमार ,अशोक साहू,मनोज कंठ ने बधाई दी हैं।



