
बिहार के मदरसों का निरीक्षण करने निकलेंगे दुसरे के.के.पाठक!,मदरसों के शिक्षकों का बायोमेट्रिक से बनेगी हाजरी, बोर्ड के नए अध्यक्ष ने कहा-कागज़ी मदरसें नही चलेंगे
पटना- 26 जुलाई। बिहार के मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के दिन बहुरेंगे! क्योंकि राज्य भर के मदरसों का निरीक्षण 15 अगस्त के बाद से दुसरे के.के. पाठक करेंगे! जी हॉ! बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष सलीम परवेज ने पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि अब कागज़ी मदरसे नहीं चलेंगे। तथा जो लोग एक परिवार को लेकर मदरसा चला रहे हैं, वह अब नही चलने वाला है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में के. के. पाठक धुम मचाए हुए हैं, तो अब मान के चलिए कि दुसरा के. के. पाठक मदरसा बोर्ड में आ गया है। आगामी 15 अगस्त के बाद राज्य भर के मदरसों का निरीक्षण पर निकलेंगे। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि अब किसी मदरसों के शिक्षकों को तकलीफ नही होने जा रही है, अगर कोई गलत है तो उन्हें बख्शा भी नही जाएगा। अध्यक्ष श्री परवेज ने कहा कि राज्य भर के मदरसों में बायोमेट्रिक लगने जा रहा है। बायोमेट्रिक के माध्यम से ही शिक्षकों की हाजरी ऑनलाईन बनेगी। इस लिए मदरसा के शिक्षकों से मेरी अपील है कि ससमय मदरसा पहुंचकर बच्चों को पढ़ाऐं।



