बिहार

बिहार का इकलौता वाल्मीकि टाईगर रिजर्व ईको टूरिज्म सेंटर कोरोना में बंद

बेतिया-06 जनवरी। नया साल शुरू होते कोरोना की तिसरी लहर का हलचल अब वीटीआर में देखने को मिलने लगा है।भारत नेपाल सीमा स्थित बिहार का इकलौता वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के ईको टूरिज्म सेंटर में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गयी है।कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोम को लेकर बिहार सरकार के वन मंत्रालय ने आदेश के आलोक मे वीटीआर प्रशासन ने वाल्मीकिनगर, मंगुराहा और गोबर्धना के ईको टूरिज्म को 6 जनवरी से अगले आदेश 22 जनवरी तक बंद कर दिया है।इस दौरान ईको टूरिज्म सेंटरों मे जंगल सफारी,झुला, मोटरबोट, और फोर फ्लैट, बंबू हट, वाल्मीकि विहार, जंगल कैंप, ईको हट, ट्री हट,आदि मठ, मंदिर के साथ आदि कार्यों को बंद कर दिया है।वाल्मीकि टाईगर रिजर्व प्रशासन को ईको टूरिज्म से जुड़े वनक्षेत्र अधिकारियों को त्राहिमाम पत्र भेज 22 जनवरी तक ईको टूरिज्म को बंद रखने का आदेश जारी किया है।इस आदेश के आलोक मे वाल्मीकिनगर, हरनाटाड़, नौरंगिया दोन, मंगुराहा, गोबर्धना, ईको टूरिज्म सेंटरो को बंद कर दिया गया है।वीटीआर प्रशासन ने कोरोना को लेकर हाईअलर्ट कर विशेष चौकसी शुरू कर दिया गया है।साथ मे एक दिवसीय, दो दिवसीय और तीन दिवसीय टूर पैकेज मे आने वाले पर्यटक टूरिज्म पैकेज को बंद कर दिया गया है।क्योंकि वह टूरिज्म सेंटर नेपाल के बार्डर से खुला क्षेत्र मे अवस्थित है।इसलिए राज्य सरकार के वन मंत्रालय ने वाल्मीकिनगर से मंगुराहा तक ईको टूरिज्म बंद रखने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक हेंमकात राय ने बताया कि कोरोना की लहर को तेजी से फैलते देख वीटीआर के ईको टूरिज्म को बंद रखने की जानकारी दी गई है।निदेशक राय ने बताया कि वन प्रमंडल दो के डीएफओ डाक्टर नीरज नारायण और वन प्रमंडल एक के डीएफओ अम्बरीष कुमार मल्ल के नेतृत्व में वीटीआर के टूरिज्म सेंटरों को बंद करने तथा कोरोना को लेकर हाईअलर्ट कर चौकसी बरतने के लिए वनक्षेत्र अधिकारियों और वनकर्मियों को दिशा निर्देश कर निगरानी कराई जा रही है।

सीएफ राय ने बताया कि वाल्मीकिनगर से मंगुराहा तक के टूरिज्म सेंटरों पर बुकिंग कार्य बंद रहेंगे।साथ ही कोई भी पर्यटक इस बंदी के दौरान ईको टूरिज्म सेंटर मे नहीं आ सकेंगे।जंगल सफारी समेत सभी पर्यटकों स्थल व दर्शनीय स्थलों को बंद कर दिया गया है।सीएफ श्री राय ने बताया कि जो पर्यटक पहले से बुकिंग कराए थे।उन्हें दूरभाष पर सुचना भेजकर उनका बुकिंग को रद्द कर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button