
मधुबनी। बीती रात्रि बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव से नब्बे कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलताएं मिली है। चार दिन पहले औंसी ओपी क्षेत्र के खैरीबांका से अड़तीस सौ लीटर अंग्रेज़ी शराब लगभग 35 लाख का बरामद किया गया था। बिस्फी थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम थाना के एसआई माया शंकर सिंह, एएसआई सुरेश चैधरी, उदय सिंह दलबल के साथ रघौली गांव स्थित एक अर्ध निर्मित मकान से नब्बे कार्टून शराब बरामद किया गया। यह अर्धनिर्मित मकान संजय ठाकुर का बताया गया। संजय ठाकुर अपने घर के समीप ही हनुमान मंदिर पर मौजूद था। पुलिस मौके पर उसको भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। खुले बाजार में दस लाख रुपए इस शराब दाम आंका जा रहा है। बेनीपट्टी डीएसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें पटना से गुप्त सूचना मिलने के बाद बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार रविन्द्र चोधरी महेश सिंह को इसमें लगाया गया इस सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक भी काफी सक्रिय रहा। उन्होंने कहा कि शराब तस्कर को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा उसे अब सावधान हो जाने की जरूरत है कहा कि इसमें धनंजय नाम का एक व्यक्ति भी संलिप्तता उजागर हुआ है। उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।



