
बिस्फी के छछुआ के चर्चित नसीम हत्याकांड के मुख्य तीन आरोपी ने बेनीपट्टी कोर्ट में किया आत्म समर्पण
मधुबनी- 30 नवंबर। बेनीपट्टी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बेनीपट्टी न्यायालय में बिस्फी थाना कांड संख्या-125/24 के प्राथमिकी के नामजद मुख्य तीन आरोपी ने शनिवार को न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। बताते चले कि बिस्फी थाना क्षेत्र में 28 जून समय करीब 6 बजे सुबह ग्राम छछुआ के मो. नसीम को चाय पीने डीह टोल जाने के क्रम में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था। जिसको सदर अस्पताल मधुबनी इलाज कराने ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी। उक्त कांड में बिस्फी थाना पुलिस के द्वारा फरार अभियुक्तों के घर कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की गई थी। उसी मामले में बेनीपट्टी एसीजेएम के न्यायालय में अभियुक्त मो.सुल्तान,मो. रिजवान,मो. नोमान सभी छछुआ थाना बिस्फी जिला मधुबनी ने आत्म समर्पण किया है। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए बेनीपट्टी जेल भेज दिया। उक्त जानकारी अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी राजदेव तिवारी के द्वारा दिया है।



