बिहार

बारिश पर भारी पड़ा लोकतंत्र का महापर्व,राजनगर में 54 एवं खजौली में 60 प्रतिशत मतदान

मधुबनी। जिले के राजनगर एवं खजौली प्रखंडों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार को संपन्न हो गया। राजनगर में कुल मतदान 54 प्रतिशत एवं खजौली में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें महिला मतदाता पुरूष मतदाताओं से आगे रही। राजनगर में 50 प्रतिशत एवं खजौली में 70 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि राजनगर में 40 प्रतिशत एवं खजौली में 51 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बुधवार को विपरीत मौसम के बावजूद भी मतदाताओं में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। भारी बारिष के बीच भी मतदाता मतदान केन्द्र पर छाता लेकर,तो कोई भीगते हुए भी अपने बारी को इंतेजार करते रहे। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मंगरौनी, रघुनी देहट,रामपट्टी एवं राजनगर पंचायतों में काफी उत्साह देखने को मिला। इधर चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए उपविकास आयुक्त,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार,मुख्यालय एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के साथ-साथ सदर एसडीपीओ खजौली एवं राजनगर प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में दिनभर वर्षा के बीच भीगते हुए मतदान केन्द्रों का जायजा लेते रहे। बतादें कि मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए राजनगर के कुल 22 पंचायतों के लिए 323 मतदान केंद्र और खजौली के 14 पंचायतों के लिए 192 मतदान केंद्रों की स्थापित किए गए थे। इस चरण में जिला परिषद के राजनगर से तीन,खजौली से दो,पंचायत समिति सदस्य के के लिए राजनगर में 35, खजौली में 18, मुखिया के लिए राजनगर में 22 एवं खजौली में 14 प्रत्याषी थे। जबकि सरपंच पद के लिए राजनगर में 22 एवं खजौली में 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत पंचों के क्रमशः 312 तथा 187 पदों लिए चुनाव हुए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button