
बांबे और मद्रास हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति के लिए 16 नामों की अनुशंसा
नई दिल्ली- 16 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो हाईकोर्ट के लिए जज के रूप में नियुक्ति करने के लिए 16 नामों की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने बुधवार को हुई बैठक में मणिपुर हाईकोर्ट के एडिशनल जज बिमल सिंह को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है।
कॉलेजियम ने बांबे हाईकोर्ट के लिए जज के रूप में नियुक्त करने के लिए दस वकीलों, जबकि मद्रास हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त करने के लिए छह वकीलों के नामों की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने बांबे हाईकोर्ट के लिए जज के रूप में नियुक्त करने के लिए जिन वकीलों के नामों की अनुशंसा की है उनमें किशोर चंद्रकांत संत, वाल्मिकी मेनेजेस एसए, कमल रश्मि खाता, शर्मिला उत्तमराव देशमुख, अरुण रामनाथ पेडनेकर, संदीप विष्णुपंत मार्ने, गौरी विनोद गोडसे, राजेश शांताराम पाटिल, आरिफ सालेह डॉक्टर और सोमशेखर सुंदरेशन शामिल हैं। कॉलेजियम ने मद्रास हाईकोर्ट के लिए जज के रूप में नियुक्त करने के लिए जिन वकीलों के नामों की अनुशंसा की है उनमें निदूमोलू माला,सुंदर मोहन,कबाली कुमारेश बाबू,एस सुंदर,अब्दुल गनी अब्दुल हमीद एवं आर जॉन सत्यन शामिल हैं।



