
ताज़ा ख़बरें
बांग्लादेश: चटगांव में भूकंप के तेज झटके, भारत के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए
नई दिल्ली- 26 नवंबर। बांग्लादेश के चटगांव में शुक्रवार सुबह सवा 05 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बतायी गयी है।
जानकारी के मुताबिक चटगांव से 175 किमी पूर्व भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केंद्र के अनुसार यह भारत-म्यांमार सीमा का क्षेत्र पड़ता है। जिसके झटके पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा एवं असम में भी महसूस किए गए।



