
ताज़ा ख़बरें
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात
नई दिल्ली- 06 सितंबर। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को उप-राष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया। पिछले साल बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती, राजनयिक संबंधों के 50 साल और मुजीब बोरशो के समारोह को याद करते हुए उपराष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच गर्मजोशी और विश्वास की सराहना की। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए संबंधों को आगे ले जाने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।



