ताज़ा ख़बरें

बहन-बेटियों के लिए असुरक्षित बन गया उत्तर प्रदेश: अखिलेश

लखनऊ- 12 मई । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने लॉ-एण्ड-आर्डर को ही बुल्डोज कर दिया है। बहन बेटियों के लिए उप्र सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। स्कूल, घर, थाने और अब अस्पताल में भी बलात्कार होने लगे हैं। भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील साबित हो चुकी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि विज्ञापनों में कानून व्यवस्था का झूठा प्रचार करके मुख्यमंत्री योगी अब जनता को बहका नहीं सकेंगे। खुद मुख्यमंत्री के जिला गोरखपुर में कैंट इलाके में सरेआम महिला की चेन लूट ली गई। एक घंटे बाद उन्हीं बदमाशों ने कोतवाली में मोबाइल छीना और आरोपी अभी तक फरार है।

सपा मुखिया ने कहा कि कानपुर में पुलिस बिना एफआईआर मां-बेटी को उठा लाई और थाने में रात में पूछताछ के बहाने प्रताड़ित किया। इससे परेशान महिला ने खुदकुशी कर ली। ललितपुर कांड में पुलिस को आरोपित तो जल्दी ढूंढ़े नहीं मिले, पीड़िता से ही थाने में दुष्कर्म कर यूपी को देशभर में बदनाम कर दिया। ललितपुर कांड की स्याही सूखने भी नहीं पाई थी कि अलीगढ़ में सिपाही ने एक नाबालिग से दुष्कर्म कर दिया।

राजधानी लखनऊ में 10 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में किया गया। श्रावस्ती में दुष्कर्म का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की आंख फोड़ दी। लखीमपुर में बंधक बनाकर एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म किये जाने की घटना विचलित करने वाली है। मिर्जापुर में गर्भवती महिला से दुष्कर्म हुआ।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दोगुना रफ्तार से बढ़ रहा है। पुलिस थाने अराजकता के केन्द्र बन गए हैं। लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामलों में उत्तर प्रदेश आगे जा रहा है। भाजपा सरकार ने विकास को किनारे कर रखा है। वह नफरत और समाज को बांटने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने में लग गई है। मुख्यमंत्री जी को जगह-जगह जाकर भाषण देने का शौक है, वे प्रशासन पर लगाम कसने में विफल साबित हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button