क्राइम

बहनोई की शर्मनाक हरकत, बाथरूम में कैमरे लगाकर पहले बनाई वीडियो फिर किया रेप

मुरादाबाद 12 फरवरी। शनिवार को मझोला थाना क्षेत्र में बहनोई की शर्मनाक हरकत सामने आई। नवविवाहिता साली की गैर मौजूदगी में उसने बाथरूम में कैमरे लगा दिए। नवविवाहिता के अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं गलत धंधा करने का भी दबाव बनाया। इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाहर नौकरी कर रहे पति से शिकायत की तो उसने बदनामी का हवाला देकर चुप करा दिया। तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता की गुहार पर कप्तान ने मझोला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मझोला थानाक्षेत्र निवासी महिला का निकाह पांच साल पूर्व जयंतीपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। पति दहेज में बाइक और एक लाख की नगदी के लिए उसका उत्पीड़न करता था। बेटा होने के बाद भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। अपनी भाभी, उसका बेटा ननद और ननदोई के कहने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। रिश्तेदारों से संबंध खत्म करने को कहा तो पति ने तलाक देने की धमकी दी। अपने बेटे की खातिर वह उत्पीड़न सहन करती रही। कुछ दिन बाद उसका पति मजदूरी करने केरल चला गया। इसके बाद भी उसका बहनोई, भतीजा और भांजा उसके घर आते रहे। इस दौरान तीनों आरोपित उसके साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास करते थे। आरोप है कि अरोपितों ने बाथरूम में कैमरे छिपा दिए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इनके जरिए आरोपितों ने ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ खुद भी शारीरिक संबंध बनाए और अन्य लोगों के साथ सोने के लिए भी मजबूर किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button